कूनो राष्ट्रीय उद्यान | Kuno National Park | Project Cheetah

   कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) 
Project Cheetah

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में कुनो को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया, इसमें 404 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को शामिल किया गया है। कुनो को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किये जाने के बाद गुजरात के गिर से एशियाई शेरों को कुनो में स्थानांतरित किया जा सकता है राष्ट्रीय उद्यान बनाये जाने से पहले कुनो एक वन्यजीव अभ्यारण्य था, इसे पालपुर-कुनो वन्यजीव अभ्यारण्य भी कहा जाता है। यह मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित है। यह लगभग 900 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 1981 में इस वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए 344.68 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र निश्चित किया गया था। बाद में इस क्षेत्र में वृद्धि की गयी। इस वन्यजीव अभ्यारण में भारतीय भेड़िया, बन्दर, भारतीय तेंदुआ तथा नीलगाय जैसे जानवर पाए जाते हैं। करने के लिए जारी रखा। वर्ष 2018 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया ।



Project Cheetah : पीएम मोदी ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों को छोड़ा, कहा- भारत पर्यावरण के साथ कर सकता है विकास भी

•Project Cheetah नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया। इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कीनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया। पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर इन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया है।

•अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ चीतों को छोड़ा है। नामीबिया से आठ चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया। इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कीनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन आठ चीतों में पांच मादा और तीन नर हैं। नामीबिया से 'प्रोजेक्ट चीता' के हिस्से के रूप में इन्हें भारत लाया गया है। राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आए चीता छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इससे भारत की प्रकृति प्रेरणा तेजी से जागृत होगी।

•मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय पार्क में नामीबिया से आए 8 छीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने चीता मित्रों से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चीता से जुड़ी जानकरियां इन लोगों से साझा की।

•पीएम मोदी ने कहा कि इन चीतों का जरिए हमारे जंगल का एक बड़ा शून्य भर रहा है। हमारे यहां बच्चों को चीता के बारे में ज्यादा कुछ पता ही नहीं है। भारत में अब बच्चे चीता को अपने ही देश में देख पायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम पूरे दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि हम पर्यावरण के साथ विकास भी कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम पांचवी अर्थव्यवस्था भी बने हैं और पर्यावरण का संरक्षण भी कर रहे हैं।

•बता दें कि 1952 में भारत में चीता को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। इस राष्ट्रीय पार्क में जिन चीतों को छोड़ा गया है, वे नामीबिया के हैं और उन्हें इस साल की शुरुआत में हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के तहत लाया गया है।



Your Knowledge- Facebook Page Page


✓क्या आप जानते हैं ?👇

👉 संविधान सभा की एकमात्र महिला सदस्य कौन थी जिसने देशी रियासतों प्रतिनिधित्व किया था ?

👉 संविधान सभा में 15 महिला सदस्य कौन थी ?


🙏Follow Our Facebook Page- Your Knowledge


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ