भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान | वन्य जीव अभ्यारण तथा पक्षी विहार
जानवरों की सुरक्षा सुरक्षा को देखते हुए जानवरों, पक्षियों को लेकर बहुत सारे कानून भी बनाये गए हैं जिससे की कोई इनका अवैध तरीके से शिकार न करें इसी को देखते हुए बहुत से राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव विहार तथा पक्षी विहारों की स्थापना की गयी हैं । एक तरफ इनसे यहाँ जीव-जंतुओं को सुरक्षा मिलती हैं वही दूसरी और राज्य सरकारों को इससे आय भी प्राप्त होती हैं क्यूकि ये पर्यटक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध होते हैं । बहुत से ऐसे लोग होते है जिनको प्रकृति से अधिक लगाव होता है इसलिए देश-विदेश से बहुत से ऐसे लोगो का पर्यटक के रूप में कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान या भारत में और जितने भी चाहे राष्ट्रीय उद्यान हो या फिर वन्य जीव विहार इसमें सालभर देश विदेश से लोग आते रहते है ।
इस पोस्ट में भारत के प्रसिद्ध राष्टीय उद्यान तथा साथ में पक्षी विहार और वन्य जीव विहारों के बारे में बताया गया है जो की विधार्थियों के लिए परीक्षा की दृष्टि से आवश्य ही लाभदायक सिद्ध होगा । लेकिन उससे पहले इनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को भी जान लेना जरुरी हैं-
भारत के प्रमुख वन्य जी भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क ( उत्तराखण्ड ) है । इसका पुराना नाम हेली नेशनल पार्क था जिसकी स्थापना 1935 ई . में की गयी थी ।
देश में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान ( 11 ) मध्यप्रदेश में है । इसे टाइगर स्टेट भी कहते हैं ।
3,550 वर्ग किमी में फैला भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान हैमिस राष्ट्रीय उद्यान है जो की केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित हैं ।
भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य नागार्जुन सागर ( आन्ध्र प्रदेश ) है । इसका क्षेत्रफल 3,568 वर्ग किमी. है ।
सलीम अली यह एक पक्षियों के प्रसिद्ध वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते है इनका प्रकृति से बहुत अधिक लगाव है इसलिए भारत में यह बर्डमैन ऑफ इंडिया के रूप में जाने जाते है ।
इनके नाम पर एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान भी है जो कि जम्मू - कश्मीर के श्रीनगर में स्थित है ।
जिम कार्बेट पार्क जो उत्तराखंड के नैनीताल तथा पौड़ी जिलों में फैला है इसके मध्य से रामगंगा नदी बहती है ।
भारत में सबसे ज्यादा वन्य जीव विहार केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में है । जिनकी संख्या 94 हैं ।
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान/वन्य जीव अभ्यारण
⇓⇓
भद्रा अभयारण्य ➤ कर्नाटक
तुगभद्रा अभयारण्य ➤ कर्नाटक
सोमेश्वर अभयारण्य ➤ कर्नाटक
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान ➤ कर्नाटक
कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान ➤ उत्तराखण्ड
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान ➤ उत्तराखण्ड
फूलो की घाटी राष्ट्रीय उद्यान ➤ उत्तराखण्ड
गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान ➤ उत्तराखण्ड
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान ➤ उत्तरप्रदेश
चन्द्रप्रभा अभयारण्य ➤ उत्तरप्रदेश
पलामू ( बेतला ) अभयारण्य ➤ झारखंड
हजारीबाग वन्य जीव अभयारण्य ➤ झारखंड
दाल्मा वन्य जीव अभयारण्य ➤ झारखड
कैमूर वन्य जीव अभयारण्य ➤ बिहार
गिर राष्ट्रीय उद्यान ➤ गुजरात
नल सरोवर अभयारण्य ➤ गुजरात
पाखाल वन्य जीव अभयारण्य ➤ तेलंगाना
कावला वन्य जीव अभयारण्य ➤ तेलंगाना
मानस राष्ट्रीय उद्यान ➤ असम
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ➤ असम
घाना पक्षी विहार ➤ राजस्थान
रणथम्भौर अभयारण्य ➤ राजस्थान
कुभलगढ़ अभयारण्य ➤ राजस्थान
पेंच राष्ट्रीय उद्यान ➤ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
तसा अभयारण्य ➤ महाराष्ट्र
वोरीविली राष्ट्रीय उद्यान ➤ महाराष्ट्र
अबोहर अभयारण्य ➤ पंजाब
चिल्का अभयारण्य ➤ ओडिशा
सिमलीपाल अभयारण्य ➤ ओडिशा
वेदान्तगल अभयारण्य ➤ तमिलनाडु
इंदिरा गाँधी अभयारण्य ➤ तमिलनाडु
मुदुमलाई अभयारण्य ➤ तमिलनाडु
डाम्फा अभयारण्य ➤ मिजोरम
पेरियार अभयारण्य ➤ केरल
पराम्बिकुलम अभयारण्य ➤ केरल
कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान ➤ मध्यप्रदेश
पंचमढ़ी अभयारण्य ➤ मध्यप्रदेश
डाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान ➤ जम्मू - कश्मीर
किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान ➤ जम्मू - कश्मीर
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान ➤ मध्यप्रदेश
नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान ➤ कर्नाटक
पखुई वन्य जीव अभ्यारण ➤ अरुणाचल प्रदेश
सुल्तानपुर झील अभयारण्य ➤ हरियाणा
रोहिला राष्ट्रीय उद्यान ➤ हिमाचल प्रदेश
सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान ➤ पश्चिम बंगाल
भगवान महावीर उद्यान ➤ गोवा
नोंगरवाइलेम अभयारण्य ➤ मेघालय
कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान ➤ मणिपुर
भारत के पक्षी विहार
⇓⇓
पटना पक्षी विहार ➤ एटा
सांडी पक्षी विहार ➤ हरदोई
समान पक्षी विहार ➤ मैनपुरी
सुर सरोवर पक्षी विहार ➤ आगरा
नवाबगंज पक्षी विहार ➤ उन्नाव
पार्वती अरगा पक्षी विहार ➤ गोंडा
समसपुर पक्षी विहार ➤ रायबरेली
लाख - बहाशी पक्षी विहार ➤ कन्नौज
बखीरा पक्षी विहार ➤ संत कबीर नगर
विजय सागर पक्षी विहार ➤ हमीरपुर एवं महोबा
ओखल पक्षी विहार ➤ गाजियाबाद एवं गौतम बुद्ध नगर
सुरहाताल पक्षी विहार ( लोक नायक पक्षी विहार ) ➤ बलिया
भीमराव अम्बेडकर पक्षी विहार ( बेंतीलाल पक्षी विहार ) ➤ प्रतापगढ़
Important Links-
इन्हें भी पढ़ें▼
2 टिप्पणियाँ
Good information
जवाब देंहटाएंUseful
जवाब देंहटाएंThanks for comment