BRO | सीमा सड़क संगठन

 सीमा सड़क संगठन
(Border Roads Organisation)

स्थापना- 7 मई 1960

BRO के वर्तमान महानिदेशक- Lt Gen. राजीव चौधरी

नोडल मंत्रालय- रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार


💠यह देश का एक प्रतिष्ठित , बहुआयामी , अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है ।

आदर्श वाक्य - श्रमेण सर्वम् साध्यम्


उद्देश्य - 

बुनियादी ढाँचे के विकास में बड़े पैमाने पर योगदान के माध्यम से सामाजिक - आर्थिक विकास और सुरक्षा


संरचना - 

भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ़ इंजीनियर्स , आर्मी सर्विस कॉर्प्स , सैन्य पुलिस और अन्य कर्मियों से चुने गए अधिकारी और सैनिक शामिल


मिशन-

•प्रतिबद्ध , समर्पित और लागत प्रभावी विकास और बुनियादी ढाँचे के निर्माण करना

•सशस्त्र बलों को उनकी रणनीतिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना

•लागत प्रभावी तरीके से निर्माण गतिविधियों के विभिन्न क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता को बढावा देना

•अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विकास परियोजनाओं में बढ़ती भागीदारी के माध्यम से क्षमताओं का विकास और विशेषज्ञता

•अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाना और उसका उपयोग करना

•सूचना प्रौद्योगिकी के इष्टतम उपयोग के माध्यम से सटीक , रियल टाइम और प्रभावी निर्णय लेने के लिए वातावरण बनाना

•निर्माण गतिविधि में उच्चतम स्तर का कौशल और दक्षता सुनिश्चित करना

•दृष्टि, आत्मसम्मान और संगठन में तालमेल सुनिश्चित करने के लिए संगठन में मूल्यों की भावना को बनाए रखना

•देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क अवसंरचना का विकास और रख - रखाव करना

•सीमावर्ती राज्यों में बुनियादी ढाँचे के विकास द्वारा सामाजिक - आर्थिक विकास करना

•अन्य देशों में सड़क निर्माण

•मूल क्षेत्रों और पुनः तैनाती वाले क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा को बनाए रखने के लिए सड़कों का विकास और रख - रखाव करना 

•युद्ध में योगदान करने वाले सरकार द्वारा निर्धारित अतिरिक्त कार्यों को निष्पादन


महत्व-

•सुरक्षा बनाए रखना और सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास

•प्राकृतिक आपदाओं ( बाढ़ , सुनामी आदि ) के समय प्रमुख भूमिका


अन्य तथ्य - 

BRO द्वारा निर्मित कुछ अवसरचनाएं

अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश

दापोरीजो पुल अरुणाचल प्रदेश

उमलिंगला दर्रा लद्दाख  विश्व का सबसे ऊंचा मोटरेबल दर्रा

देलाराम- जरांग राजमार्ग, अफ़ग़ानिस्तान



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ