History One Liner Gk Part-1

ऋग्वेद के 9 वें मण्डल में किस देवता का उल्लेख मिलता है- देवता सोम का 

वह वेद कौन सा है जो कन्याओं के जन्म की निंदा करता है- अथर्ववेद 

पुराणों के रचयिता कौन माने जाते है- लोमहर्ष अथवा इनके पुत्र उग्रश्रवा 

कल्पसूत्र से किसका प्रांरभिक इतिहास ज्ञात होता है- जैनधर्म का 

संस्कृत साहित्य में ऐतिहासिक घटनाओं को क्रमबद्ध तरीके से लिखने का सर्वप्रथम प्रयास किसने किया था- कल्हण ने 

अष्टाध्यायी संस्कृत भाषा व्याकरण की प्रथम पुस्तक है इसके लेखक कौन है- पाणिनी 

निर्याकस , आनेसिक्रटस तथा आस्टिोबुलस ये सभी लेखक किसके साथ भारत आये थे- सिकन्दर के साथ 

सेल्युकस निकेटर का कौन एक राजदूत था जो की चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था- मेगास्थनीज

डाइमेकस जो बिन्दुसार के दरबार में आया था ये किसका राजदूत था- सीरियन नरेश आन्तियोकस का 

वह कौन सा चीनी लेखक है जो चन्द्रगुप्त द्वितीय के दरबार में आया तथा जिसने मध्य प्रदेश की जनता को सुखी एवं समृद्ध बताया था- फाहियान 

भीतरी स्तंभ लेख से भारत पर होने वाले किस आक्रमण की जानकारी मिलती है - हूण आक्रमण की

मंदसौर अभिलेख से किसकी जानकारी प्राप्त होती है- रेशम बुनकर की श्रेणियों की 

किन सिक्कों का साहित्य मे काषार्पण कहा गया है- आहत सिक्कों को 

कुल्हाड़ी जो कि मनुष्य द्वारा बनाया जानेवाला प्रथम हथियार था इसकी प्राप्ति स्थल कहाँ से हुई है- अतिरम्पक्कम से

काल्डिहवा से किसके प्राचीनतम साक्ष्य मिलतें है- चावल के 

प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज किस स्थल से खोजी गई है- पल्लावरम् नामक स्थल पर 

रॉबर्ट ब्रुस फुट पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत में पुरापाषाण कालीन औजारो की खोज की थी- 1863 मे 

किस स्थान से भारत में जीवाश्म का प्रमाण मिला है- शिवालिक की पहाड़ियो से 

किसकी खोज में रायबहादुर दयाराम साहनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है- सिन्धु सभ्यता की

किसके मुख्य निवासी द्रविड़ तथा भूमध्यसागरीय थे-  सिन्धु सभ्यता के

सिन्धु सभ्यता के सबसे पूर्वी पुरास्थल हिण्डन नदी के किनारे , आलमगीर मेरठ उत्तर प्रदेश से मिले है जबकि पश्चिमी पुरास्थल मिले है- दाश्क नदी के किनारे सुतकागेंडोर , ब्लूचिस्तान से 

सिन्धु सभ्यता के सबसे दक्षिणी पुरास्थल दाइमाबाद जो कि गोदावरी नदी के किनारे है से मिले है जबकि उत्तरी पुरास्थलों की प्राप्ति हुई है- माँदा , जम्मू - कश्मीर चिनाव नदी के किनारे 

कालीबंगन जो कि वर्तमान राजस्थान राज्य में स्थिल है , से किसके साक्ष्यों की प्राप्ति हुई है- नक्काशीदार ईटों के प्रयोग तथा जुते हुए खेत की 

किन दो स्थलों से अग्निकुण्ड की प्राप्ति हुई है- कालीबंगन और लोथल से 

एक शील पर तीन मुख वाले देवता अर्थात पशुपतिनाथ की मूर्ति किस स्थान से मिली है- मोहनजोदड़ों से 

सिन्धु घाटी सभ्यता में वह नगर कौन सा था जिसके दरवाजे पीछे की ओर न खुलकर मुख्य सड़क की और खुलते थे- लोथल ( गुजरात ) 

सिन्धु सभ्यता में चावल के दानों की प्राप्ति रंगपुर तथा लोथल से हुई है जबकि इसके प्रथम साक्ष्य प्राप्त हुए थे- लोथल से 

मेलहा सभ्यता का अभिप्राय सिन्धु सभ्यता से है इसका वर्णन किन अभिलेखों में वर्णित है- मेसोपोटामिया के अभिलेखों में 

पिग्गट ने किन दो स्थानों को विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानी बताया है- हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ों को

किसने मध्य एशिया को आर्यो का मूल स्थान माना है- 

 वैदिक काल जनता की गतिविधियों को देखने वाले गुप्तचर को क्या कहा जाता था- स्पश 

वैदिक काल उग्र का क्या कार्य होता था- अपराधियों को पकड़ना 

युद्ध के लिए वैदिक काल में जिस शब्द का प्रयोग किया गया है वह है- गविष्टि 

उत्तर वैदिक काल में किसके स्थान पर प्रजापति सर्वाधिक प्रिय देवता हो गये थे-  इन्द्र के स्थान पर

किस काल में निष्क तथा शतमान मुद्रा की इकाइयाँ थी- उत्तर वैदिक काल में 

गायत्री मंत्र किसको सम्बोधित है- सवितृ नामक देवता को

 उत्तर वैदिक काल में सर्वप्रथम किस नगर में पक्की ईटों का प्रयोग किया गया था- कौशम्बी नगर में 

किस स्थान से शिवलिंग उपासना का प्रारंभिक साक्ष्य मिलता है- हड़प्पा संस्कृति के अवशेषों से

किस पुराण में शैव सम्प्रदाय की संख्या चार ( 1.पाशुपत , 2.कापालिक , 3.कालामुख , 4.लिंगायक ) बताई गई है- वामन पुराण में 

पाशुपत सम्प्रदाय शैवों का सबसे प्राचीन सम्प्रदाय है इसके संस्थापक थे- लकुलीश 

कालामुख सम्प्रदाय के अनुयायियों को शिव पुराण में क्या कहाँ गया है- महाव्रतधर 

किस काल में नायनारों द्वारा शैव धर्म का प्रचार - प्रसार किया गया था- पल्लव काल में 

राजराज प्रथम ने तंजौर में स्थित राजराजेश्वर शैव मन्दिर का निर्माण करवाया था यह किस वंश से संबधित था- चोल वंश 

किस काल में विष्णु के वराह अवतार सर्वाधिक प्रसिध्द हुआ था- गुप्त काल में 

किसने मुहम्मद साहब को कुरान अरबी भाषा में संप्रेषित की थी- देवदूत जिब्रियल ने 

किसके जन्म दिवस पर ईद - ए - मिलाद - उन - नबी पर्व मनाया जाता है- मुहम्मद साहब पैगम्बर के 

बिम्बिसार किस वंश का शासक था- हर्यक वंश का 

बिम्बिसार ने किसको हराकर अंग को मगध साम्राज्य में मिलाया था- ब्रह्मदत्त को 

किस शासक का उपनाम कुणिक था- अजातशत्रु का

उदयिन अपने पिता की हत्या कर मगध की गददी पर कब बैठा था- 481 ई.पू. में 

उदायिन का पुत्र नागदशक किस वंश का अंतिम शासक था- हर्यक वंश का 

शिशुनाग वंश के संस्थापक शिशुनाग ने अपनी राजधानी स्थापित की थी- वैशाली में

नंद वंश के अंतिम शासक घनानंद को किसने पराजित किया था- चन्द्रगुप्त मौर्य ने 

किसकी सेना व्यास नदी के पश्चिमी तट पर पहुँचकर उसे पार करने से इनकार कर दिया था- सिंकदर की सेना ने 

किस नदी के तट पर सिंकदर ने बऊकेफला नगर बसाया था- झेलम नदी के तट पर 

किसने संन्ड्रोकोट्टस की पहचान चन्द्रगुप्त मौर्य से की है- विलियम जोन्स ने 

चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस स्थान पर अपना अंतिम समय बिताया और वही पर उसकी मृत्यु भी हो गयी थी - कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में 

किसने चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन किया है- एप्पियानस ने

किसके अनुसार सीरियन नरेश एण्टियोकस ने बिन्दुसार के दरबार में डाइमेकस नामक राजदूत भेजा था - स्ट्रैबो के अनुसार 

तारानाथ ने बिन्दुसार को 16 राज्यो का विजेता बताया है जो कि था - एक बौद्ध विद्वान 

अशोक के दरबार में मिस्र नरेश फिलाडेल्फस ने पाटलिपुत्र में डियानीसियस नाम का एक राजदूत भेजा था किसके अनुसार- प्लिनी के अनुसार 

कर्ज , चोपार , सुदामा तथा विश्व झोपड़ी का निर्माण अशोक ने इन चार गुफाओं का निर्माण कराया था - बराबर की पहाड़ियों में


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ