Geography One Liner Question Part 2

 फॉकलैण्ड एक ठण्डी जलधारा है यह किस महासागर में स्थित है- दक्षिणी अंटलाटिक महासागर 

पूर्वी आस्ट्रेलियाई जलधारा एक गर्म जलधारा है तथा कैलीफोर्निया जलधारा एक ठण्डी जलधारा है ये दोनों ही जलधाराएं किस महासागर में स्थित है- प्रशान्त महासागर में 

उस स्थान का नाम बताए जहाँ पर सर्वाधिक मात्रा में वायुदाब पाया जाता है- समुद्र की सतह पर 

चीखता साठा किसे कहा जाता है -60 डिग्री दक्षिणी अंक्षाश को , जो कि एक पवन है 

अंगूरो को शीघ्रता से पकाने में सहायक फॉन पवन कहा चलती है- स्विटजरलैण्ड में 

अफ्रीका के गिनी तट पर चलने वाली किस पवन को डॉक्टर पवन के नाम से भी जाना जाता है- हरमट्टन पवन को 

विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी माउण्ट कोटोपैक्सी स्थित है- इक्वेडोर में 

भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहा जाने वाला ज्वालामुखी माउण्ट स्ट्रोम्बोली कहा पर स्थित है- इटली के लिपारी द्वीप पर 

विश्व का सबसे दक्षिणतम सक्रिय ज्वालामुखी जो कि अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित है वह है- माउण्ट इरेक्स ज्वालामुखी 

भारत में स्थित नारकोण्डा ज्वालामुखी जो अण्डमान - निकोबार में स्थित है किस प्रकार के ज्वालामुखी के रुप में जाना जाता है- भारत का एकमात्र प्रसुप्त ज्वालामुखी के रुप में 

कोह- -ए - सुल्तान ज्वालामुखी तथा दमबंद ज्वालामुखी जो कि मृत / विलुप्त ज्वालामुखी के रुप मे जाने जाते है यह किस देश में स्थित है- ईरान में

वह चट्टाने कौन सी होती है जिनको प्राथमिक चट्टाने तथा रवेदार  चट्टानों के रुप में भी जाना जाता है- आग्नेय चट्टाने 

पृथी पर दिन और रात होने का कारण क्या है- पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुका हुआ होना तथा पृथी का सूर्य के चारो और परिक्रमण करना 

उस काल्पनिक वृत्त का क्या नाम है जो दिन और रात को पृथक करता है- प्रदीप्ति वृत्त 

जब सूर्य की लम्बवत किरणे कर्क या मकर रेखा पर होती है तो उस स्थिति को क्या कहा जाता है- आयनांत 

एक सौर वर्ष में सूर्य भूमध्य रेखा को कितनी बार पार करता है- दो बार 

जब पृथ्वी , सूर्य एवं चन्द्रमा एक सीधी रेखा में होतें है तो इस स्थिति को क्या जाता है- सिजगी 

पृथ्वी और चन्द्रमा के मध्य अधिकतम दूरी को किस नाम से जाना है- अपभू 

पृथ्वी और चन्द्रमा के मध्य न्यूनतम दूरी को किस नाम से जाना है- उपभू 

भारत का सबसे पश्चितम बिन्दु गौहर माता ( सरक्रीक ) किस राज्य में पड़ता है- गुजरात में में

भारत का सबसे दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा बिन्दु है इसे अन्य किस नाम से जाना जाता है- पिगमेलियन बिन्दु / पासन बिन्दु 

भारत देश का आकार किस प्रकार का है- चतुष्कोणीय 

भारत की स्थलीय सीमा कितने राज्यो / केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ लगी है- 16 राज्यों तथा 2 केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ 

भारत के कितने राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश है जो न तो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा और न ही स्थलीय सीमा बनातें है -5 हरियाणा , मध्य प्रदेश , तेलंगाना , छत्तीसगढ़ तथा झारखण्ड 

भारत का वह राज्य जो सबसे छोटी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है- नागालैण्ड 

उत्तर प्रदेश का एकमात्र ऐसा कौन सा जिला है जो चार राज्यों के साथ सीमा बनाता है- सोनभद्र जिला ( मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखण्ड , बिहार ) 

डुरण्ड रेखा भारत अफगान सीमा या पाकिस्तान अफगान सीमा का निर्धारण किस वर्ष किया गया था- 1896 में 

भारत के कितने राज्य  नेपाल के साथ सीमा बनाते है- 4 राज्य  उत्तर प्रदेश , बिहार, पश्चिम बंगाल , सिक्किम 

भूटान के साथ सीमा साझा करने वाले कौन - कौन से राज्य है- सिक्किम , पश्चिम बंगाल , असम , अरुणाचल प्रदेश 

अरुणाचल प्रदेश , नागालैण्ड , मणिपुर तथा मिजोरम ये चारों राज्य अपनी सीमा किस देश के साथ बनाते है- म्यामांर के साथ  

त्रिपुरा तथा बांगलादेश के बीच कौन सी रेखा स्थित है- जीरो रेखा 

वह कौन सा राज्य है जिसकी सीमा बांगलादेश से दो बार लगती है- असम

बांग्लादेश के साथ सीमा बनाने वाले राज्यो के नाम है- पश्चिम बंगाल , असम , मेघालय , असम , त्रिपुरा तथा मिजोरम 

एन्थेसाइट कोयला जो कि सबसे उच्च गुणवत्ता वाला कोयला होता है यह भारत के किस क्षेत्र में मिलता है- लद्दाख में 

भारत का सबसे ठण्डा स्थान कौन सा है- द्रास ( जम्मू - कश्मीर ) 

वह कौन सी नदी है जो भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीमा बनाती है- झेलम नदी 

ग्रेट डिवाइडिंग रैंज पर्वत श्रेणी किस देश में स्थित है- आस्ट्रलियाँ में 

माउण्ट एवरेस्ट को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है- चोमालुग्मा ( ब्रह्माण्ड की देवी ) 

निर्विवादित भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है- कंचनजंघा ( सिक्किम ) 

धौलागिरी पर्वत किस देश में स्थित है- नेपाल में ( ऊँचाई- 8172 मीटर ) 

ऋतु प्रवास करने वाली जनजातियाँ – बद्दी जनजाति ( हिमाचल प्रदेश ) तथा लेपचा जनजाति ( सिक्किम ) 

बाह्य हिमालय / शिवालिक में स्थित चुरिया - मुरिया पहाड़ियाँ किस देश में पाई जाती है- नेपाल

विश्व के सबसे ऊँचे दर्रे के रुप में जाना जाता है- काराकोरम दर्रे को ( लद्दाख में स्थित ) 

वह दर्रा जो कुल्लू घाटी तथा लेह को जाड़ने का काम करता है तथा जिस पर अटल सुरंग भी बनी है- रोहतांग दर्रा ( हिमाचल प्रदेश ) 

किस दर्रे से होकर सतलज नदी भारत में प्रवेश करती है- शिपकिला दर्रे से ( शिमला - तिब्बत के मध्य ) 

किस दर्रे से ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है- यंगयप दर्रे से ( अरुणाचल प्रदेश में ) 

दोआब की सही परिभाषा है- दो नदियों के मध्य का मैदानी भाग 

भारत का प्रायद्वीपीय पठार किस भूमि का भाग है - गोण्डवाना भूमि का 

प्रायद्वीपीय पठार को दो भागों में ( मध्य उच्च भूमि तथा दक्कन का पठार ) विभाजित करने का काम कौन सी नदी करती है- नर्मदा नदी 

प्रायद्वीय पठार की सबसे दक्षिणतम पहाड़ियाँ कार्डामम की पहाड़ियाँ है इन्हे और अन्य किस नाम से भी जाना जाता है- इलाइची पहाड़ियाँ ( केरल में स्थित ) 

सतपुडा पर्वत किन दो नदियों के मध्य में स्थित है- नर्मदा तथा ताप्ती नदियों के मध्य 

पश्चिमी घाट तथा पूर्वी घाट में भौगोलिक ग्रन्थि का कार्य कौन सी पहाड़िया करती है- नीलगिरी की पहाड़िया 

भारत का सबसे पहला जैव संरक्षित क्षेत्र नीलगिरी की पहाड़िया है इन्हें किस वर्ष संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था - वर्ष 1986 में

निलगिरी पहाड़ियों पर 1500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित सदाबहार वनों को क्या कहा जाता है- शोलास वन 

किन पहाड़ियों को हाथी पहाड़ियों के नाम से भी जाना है- अन्नामलाई पाड़ियों को ( केरल तथा तमिलनाडु मे विस्तार है ) 

मेवाड़ के पठार की प्रमुख नदी कौन सी है- बनास नदी 

मध्यवर्ती भारत में स्थित दण्डकारण्य का पठार किन - किन राज्यों में स्थित है- छत्तीसगढ़ , उड़ीसा , आन्ध्र प्रदेश , तेलंगाना तथा महाराष्ट्र में 

डल्ली राजहरा क्षेत्र जो कि छत्तीसगढ़ में स्थित है यह प्रसिद्ध है- लौह अयस्क के लिए

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Thanks for comment